कहा…4 मई को परिणाम नहीं,परिवर्तन होगा,टीएमसी की हार ही भय की हार है…
कोलकाता,23 अप्रैल 2026। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बंगाल के मथुरापुर और कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा…यहां पूरे बंगाल से उत्साही नागरिक आए हैं। जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। टीएमसी हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा। महिला आरक्षण पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि बंगाल की धरती मां दुर्गा को पूजती है, लेकिन टीएमसी ने महिला आरक्षण के खिलाफ वोटिंग की। यह महिलाओं का अपमान है। टीएमसी की सरकार में गुंडों और बलात्कारियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। बंगाल की बेटियां ये अत्याचार कभी नहीं भूल सकतीं। चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर उन्होंने कहा- झालमुड़ी मैंने खाई है और झाल उन्हें लग रही है। मैं चुनाव आयोग का अभिवादन करता हूं कि वह बंगाल में शांतिपूर्वक चुनाव करवा पा रहे हैं। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं। अब तक का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं। मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए। 4 मई के बाद बंगाल में सुरक्षा की गारंटी आने वाली है।
पीएम मोदी बोले…परिवर्तन की कमान बहनों ने संभाल रखी है…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं साफ देख रहा हूं बंगाल में इस बार परिवर्तन की कमान बंगाल की बहनों ने संभाल रखी है क्योंकि निर्मम सरकार की सबसे बड़ी शिकार महिलाएं रही हैं। आए दिन बलात्कार,आरजी कर और संदेशखाली जैसी घटनाएं बलात्कारियों और गुंडों को टीएमसी का खुला सरंक्षण है।
पीएम मोदी ने कहा…टीएमसी
चुनाव के बाद गायब हो जाती है…
पीएम मोदी ने बंगाल के मथुरापुर में जनसभा में कहा कि टीएमसी ने 2000 बड़ी इंडस्ट्री लगाने की बात कही थी, वह भी एक धोखा था। यहां मथुरापुर में भी लोगों से बड़े वादे किए गए थे, लेकिन यहां कुछ नहीं हुआ। टीएमसी चुनाव से पहले वादे करती है, लेकिन चुनाव के बाद गायब हो जाती है। पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में मोदी ने कहा कि यहां मथुरापुर के अलावा डायमंड हार्बर, जयनगर और दूसरी जगहों से भी उत्साही नागरिक आए हैं। आपने यहां आकर अपना फैसला भी सुना दिया है। आपने यह तय कर दिया है कि 4 मई को केवल परिणाम नहीं परिवर्तन आएगा।
पीएम ने कहा…टीएमसी को अपने हितों की चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की निर्मम सरकार को सिर्फ अपने हितों की चिंता है, उसे आपके सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। इसका एक उदाहरण है, मथुरापुर का भंग मेला… भंग मेले को राज्य सरकार से वह समर्थन नहीं मिला जो मिलना चाहिए था।
मोदी बोले…सभी दल महिला विरोधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी और इन सारे दलों का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कुछ दिन पहले संसद में जो कुछ हुआ आपने देखा है। भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33′ आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी लेकिन टीएमसी ने इसके खिलाफ वोटिंग की। उन्होंने बंगाल की माताओं का अधिकार छीना। टीएमसी ने यहां महिलाओं के सम्मान को जो ठेस पहुंचाई है उसका हिसाब आपका वोट करेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur