केले के बीच मिली बोरियां,फर्जी नंबर प्लेट लगाया,कार की डिक्की में छिपाई बड़ी खेप
बिलासपुर,18 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के 2 अलग-अलग जिले में करीब 6 करोड़ का गांजा पकड़ाया है। महासमुंद जिले में फर्जी नंबर का इस्तेमाल कर गांजे की सप्लाई हो रही थी। पुलिस ने नाकेबंदी कर 4.5 करोड़ का गांजा पकड़ा। तस्कर केला के नीचे छुपाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते क्क ले जा रहे थे। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। वहीं, दूसरा मामला बिलासपुर का है, जहां एक कार से 1.22 करोड़ रुपए का 245 किलो गांजा मिला। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। दोनों ही मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया है और गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महासमुंद में मिला 4.5 करोड़ का गांजा
18 अप्रैल को महासमुंद जिले में 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए का गांजा पकड़ाया है। आंध्रप्रदेश पासिंग गाड़ी में केले के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। 29 अलग-अलग बोरियों में करीब 912.760 किलोग्राम (लगभग 9 क्विंटल) गांजा लोड था,जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि एक आईशर प्रो 2059 (क्रमांक ्रक्क 39 भ्भ् 4556) छोटा हाथी ओडिशा से पलसापाली बैरियर की ओर आ रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। पुलिस को गुमराह करने के लिए गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट भी लगी थी। गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने ड्राइवर अब्दुल नईम (42) को गिरफ्तार किया गया। वह झारखंड का रहने वाला है।
जिले में 3 महीने में 5 हजार किलो गांजा पकड़ाया
महासमुंद की एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि पिछले तीन महीनों में पुलिस ने गांजा तस्करी के 72 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में कुल 5629.602 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जिनमें 52 छत्तीसगढ़ से और 135 अन्य राज्यों से हैं।
बिलासपुर में पकड़ाया
1.22 करोड़ का गांजा
बिलासपुर में एसीसीयू की टीम ने एक कार से 1.22 करोड़ रुपए का 245 किलो गांजा बरामद किया है। नेशनल हाईवे पर पुलिस को देखकर तस्कर गांजा लेकर भाग रहे थे, जिसका पीछा कर टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भाग निकला। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल,शुक्रवार को एसीसीयू प्रभारी निमितेश सिंह को जानकारी मिली थी कि, गांजा तस्कर कटघोरा से बिलासपुर होते हुए मरवाही मार्ग से मध्यप्रदेश जा रहे हैं। उनके पास बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। पुलिस को मुखबिर ने बकायदा मारुति अर्टिगा (सीजी 04 क्यूडी 7255) में गांजा तस्करी होने की जानकारी दी।
पुलिस को देखकर भाग रहे थे तस्कर
इस पर एसीसीयू और रतनपुर पुलिस ने भेड़ी मुड़ा नवापारा चौक पर घेराबंदी की। कार की जांच में काले शीशों के पीछे बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट मिले। कुल 245 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने कार समेत करीब 1.30 करोड़ रुपए का सामान जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने इस कार्रवाई में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
ओडिशा कनेक्शन और एमपी सप्लाई की जांच
गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार केवट मध्य प्रदेश के शहडोल के बुढार का निवासी है। पूछताछ में उसने शुरू में पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में बताया कि गांजा कटघोरा मार्ग से मध्य प्रदेश ले जाकर खपाया जाना था। पुलिस अब ओडिशा और मध्य प्रदेश कनेक्शन के साथ मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur