चैन्नई,18 अप्रैल 2026। तमिलनाडु के सेलम जिले में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। सेलम-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर एक सरकारी बस के अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराने और खाई में गिरने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सभी केरल के निवासी और पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी। रास्ते में 13वें हेयरपिन मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क से उतर गई। अनियंत्रित बस ने पहले एक दोपहिया वाहन और एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी,जिनमें करीब 10 लोग सवार थे। इसके बाद बस नीचे की ओर फिसलते हुए 9वें हेयरपिन मोड़ के पास खाई में गिर गई। बस में पेरिनथलमान्ना से आए 13 पर्यटक सवार थे। इनमें से 8 लोगों (1 पुरुष और 7 महिलाएं) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बस चालक,दो किशोर और दो महिलाएं शामिल थीं। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur