Breaking News

नई दिल्ली@सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी…हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकते, खुश हूं कि विपक्ष ने विरोध किया : प्रियंका

Share


नई दिल्ली,18 अप्रैल 2026। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा, ‘कल लोकसभा में जो हुआ वो लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश कर रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया बिल गिर गया। सत्ता पक्ष हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकता।’
प्रियंका बोलीं…मीडियाबाजी
और पीआर अब नहीं चलेगा

प्रियंका ने कहा- आज की महिलाओं की समस्याएं बढ़ रही हैं, संघर्ष बढ़ रहा है। बेवकूफ नहीं हैं महिलाएं। वो सब कुछ देख रही हैं। मीडियाबाजी,पीआर…अब नहीं चलेगी। कुछ ठोस करना है तो आप 2023 में जो सर्व सहमति से जो विधेयक पारित हुआ था, सारे दलों ने उसका समर्थन किया था, उसे लाइए। उसमें अगर कुछ एकाध संशोधन करना है तो करिए उसे अभी लागू करिए। महिलाओं को हक दीजिए। लेकिन उसको आप घुमाकर दूसरी चीजों से जोड़कर गुमराह करने की कोशिश मत कीजिए। हम सब तैयार हैं।
विपक्ष को महिला विरोधी बताकर मसीहा बनना चाहते थे : प्रियंका
प्रियंका ने कहा- मेरे ख्याल से पूरी साजिश जो रची गई वह इसलिए कि हमें सत्ता में रहना है। वह अभी नहीं किया जाएगा परिसीमन 2029 तक नहीं हो पाएगा। वह महिलाओं के नाम पर किया जा रहा था। ताकि हमें स्वतंत्रता मिल जाए सत्ता में बने रहने की। उन्होंने सोचा पारित हो जाएगा तो जीत नहीं होता तो हम हर नेता को महिला विरोधी साबित करके महिलाओं के लिए मसीहा बन जाएंगे। महिलाएं देख रही हैं। उन्नाव हाथरस,मणिपुर में देखा…आप संसद में खड़े होकर कह रहे हैं कि आप उनके मसीहा बनना चाहते हैं। यह साफ है कि यह महिलाओं के लिए नहीं परिसीमन के लिए था। मैं खुश हूं कि विपक्ष ने उनका विरोध किया। ब्लैक डे उनके लिए है क्योंकि उन्हें धक्का लगा है कि यह हो कैसे गया।
प्रियंका बोलीं…सरकार की साजिश को हमने रोका
प्रियंका ने कहा…कल जो हुआ वो लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। जो सरकार की साजिश थी,लोकतंत्र को कमजोर करने की उसे रोका गया। ये संविधान की देश की और विपक्ष की एकता की जीत थी। पीएम ने कई बार अपने भाषण में कहा कि अगर आप इससे सहमत नहीं होंगे तो आप यहां नही बैठ सकते है। हम चौंके थे कि इनकी मंशा क्या थी। किसी को एक दिन पहले तक नहीं मालूम था कि क्या होने वाला है। हम सोच रहे थे क्या हो रहा है और क्यों हो रहा है। किसी को एक दिन पहले तक नहीं मालूम था कि क्या होने वाला है। हम सोच रहे थे क्या हो रहा है और क्यों हो रहा है।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply