Breaking News

महाराष्ट्र@महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा,11 की मौत

Share


मृतकों में 3 महिलाएं,2 की हालत गंभीर,वैन से टकराया सीमेंट मिक्सर ट्रक
महाराष्ट्र,13 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10ः45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो लोग घायल हैं, जिन्हें उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है।
तेज रफ्तार को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है
महाराष्ट्र पुलिस ने इस भयावह सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर, तेज रफ्तार को दुर्घटना का एक संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी वाहन चालक की लापरवाही या तकनीकी खराबी तो इस बड़े हादसे की वजह नहीं बनी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि दुर्घटना के बाद लोगों को बचाने के लिए निकालने में दहशत का माहौल बन गया था। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए थे।
कल्याण से मुरबाड के बीच चलती थी वैन
वैन रोजाना की तरह आज सुबह भी पैसेंजर्स को लेकर कल्याण से मुरबाड जा रही थी। वैन में ड्राइवर समेत 12-13 लोग सवार थे। इसी दौरान रैता ब्रिज पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो गई। राहगीरों ने बताया कि दोनों गाडि़यां स्पीड में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
ने घटना पर जताया दुःख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply