Breaking News

बिलासपुर@कानून व्यवस्था मजबूत करने बड़ा फेरबदल : बिलासपुर में 33 पुलिसकर्मियों के तबादले,कई थानों में नए प्रभारी

Share


बिलासपुर,08 अप्रैल 2026। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 33 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक,सहायक उप निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार कई प्रमुख थानों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। दामोदर मिश्रा को चकरभाठा एयरपोर्ट सुरक्षा से हटाकर हिर्री थाना प्रभारी बनाया गया है,जबकि रविशंकर तिवारी को हिर्री से एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में कृष्णचंद्र सिदार को मस्तूरी, रजनीश सिंह को तोरवा और भावेष शेण्डे को चकरभाठा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उमेश कुमार साहू को अजाक थाना, तोपसिंह नवरंग को बिल्हा और राजश्री दामू कोशले को कोनी थाना की कमान सौंपी गई है। गोपाल कृष्ण सतपथी को प्रभारी एसीसीयू बनाया गया है, जो जिले में अपराध नियंत्रण की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जाती है। प्रशासनिक दृष्टि से रक्षित केंद्र से संजय सिंह, उत्तम साहू,अनीष पासवान और अभय सिंह बैस को निरीक्षक कानून व्यवस्था के रूप में अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इन्हें क्रमशः कोतवाली, सिविल लाइन, कोटा और सरकंडा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संवेदनशील इलाकों में पुलिसिंग को और मजबूत किया जा सके। दूसरी सूची में 18 सहायक उप निरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। भोलेनाथ तिवारी को कोनी थाना, चिरंजीव प्रसाद राठौर को सिटी कोतवाली और ओम प्रकाश परिहार को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इसके अलावा कई आरक्षकों को मोपका, बेलगहना और तिफरा क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी, साथ ही पुलिसिंग में तेजी और जवाबदेही भी बढ़ेगी।


Share

Check Also

बालोद@ एक ही फंदे पर झूलती मिली महिला और युवक की लाश

Share क्षेत्र में मचा हड़कंपबालोद,26 अप्रैल 2026 । जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया …

Leave a Reply