Breaking News

कोरबा@ दर्री में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल

Share


कोरबा,06 अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
दर्री थाना क्षेत्र के कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने किसी की बाइक लेकर बेच दी थी, जिससे नाराज बाइक मालिक ने उसे पकड़कर कपड़े उतरवाए और बुरी तरह मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कहा कि कानून को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply