4 लग्जरी-कार और 84,400 कैश जब्त,पुलिस ने थाने में कान पकड़वाया
बिलासपुर,05 अप्रैल 2026। बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित जनता कंस्ट्रक्शन कार्यालय में पुलिस ने जुआ खेलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। देर रात की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल फोन और चार लग्जरी कार जब्त कीं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 45.84 लाख रुपए आंकी गई है। सिविल लाइन पुलिस को स्मार्ट रोड पर जनता कंस्ट्रक्शन के कार्यालय के बाहर बीएमडब्ल्यू,थार,ग्लेंजा और क्रेटा जैसी महंगी गाडि़यों का जमावड़ा देखकर शक हुआ था। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी,जिसके बाद जुआ का यह फड़ पकड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों की वीडियोग्राफी भी कराई,ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने उनसे कान पकड़वाकर भविष्य में जुआ न खेलने की शपथ भी दिलवाई। यह कार्रवाई शनिवार देर रात एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) द्वारा नेहरू नगर स्थित जनता कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में की गई। सिविल लाइन टीआई सुम्मत साहू ने बताया कि जुआ एक्ट के अंतर्गत जिन 9 जुआडि़यों को जुआ खेलते पकड़ा गया।
पकड़े गए लोगों में चंद्रप्रकाश पांडेय (43) स्वर्णिम ऐरा सरकंडा, सागर मंगेशकर (30) गजमोहिनी परिसर मंगला,नितेश चंद्र शर्मा (45) आसमा सिटी,दुर्गेश सारथी (32 वर्ष) साकिन जरहाभाठा मिनी बस्ती,अखिलेश त्रिवेदी (52 वर्ष) नेहरू नगर,सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड,अमन धर (28) डबरीपारा,आशीष खूंटे (27) कस्तूरबा नगर,रोशन सोनी (31) उसलापुर ओवरब्रिज के पास, सृजन शर्मा (27) 36 सिटी मॉल के पास शामिल है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur