नई दिल्ली,04 अप्रैल 2026। रेल मंत्रालय ने पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद और रतलाम मंडलों में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 398.36 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक के साथ ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाई जाएगी, जिससे तेज और भरोसेमंद संचार नेटवर्क तैयार होगा। कुल 1929 किलोमीटर रूट पर यह केबल बिछाई जाएगी, जिसमें अहमदाबाद मंडल में 1456 किलोमीटर और रतलाम मंडल में 473 किलोमीटर शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, इस काम से ट्रेनों के संचालन में इस्तेमाल होने वाले संचार सिस्टम और मजबूत होंगे। खासकर ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली को लागू करने में यह काफी मददगार साबित होगा, जिससे ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने में सहायता मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि यह कदम भारतीय रेल को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस परियोजना से रेलवे का कामकाज और तेज व सुरक्षित होगा। साथ ही यात्रियों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी और माल ढुलाई में भी सुधार आएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur