बिलासपुर,03 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैंसर अस्पताल खोलने के नाम पर वकील से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीडि़त को स्कॉटलैंड से 103 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजने का झांसा दिया। इस रकम को क्लियर कराने के नाम पर अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के बहाने 3 करोड़ रुपए वसूल लिए गए। काफी समय तक डिमांड ड्राफ्ट क्लियर नहीं होने पर पीडि़त को संदेह हुआ। जांच करने पर खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पीडि़त के बैंक कर्मी दोस्त पर ठगी के आरोप लगे हैं, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्ह ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
बैंक कर्मी दोस्त पर ठगी का आरोप : जानकारी के मुताबिक पीडि़त वकील का नाम अरुण मिश्रा है,जबकि उसका दोस्त एचडीएफसी बैंक में काम करता है। आरोप है कि उसने ही इस पूरे वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भरोसा जीतने नकली सबूत भी पेश किए : यह भी बताया रहा है कि आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और ट्रांजैक्शन से जुड़े नकली सबूत भी पेश किए।
इससे पीडि़त को पूरी तरह विश्वास हो गया कि रकम जल्द मिल जाएगी,लेकिन उसे पैसे नहीं मिले।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur