Breaking News

पटना@नीतीश कुमार का बिहार विधान परिषद से तो नितिन नवीन का विधानसभा से इस्तीफा राज्यसभा में करेंगे नई पारी की शुरुआत

Share


पटना,30 मार्च 2026। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया? नीतीश के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब दोनों नेता राज्यसभा में अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नवीन 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे, इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना था। राज्यसभा में जाने के बाद नीतीश कुमार उन गिने-चुने नेताओं की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे,जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद इन चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है। नीतीश कुमार ने 1985 में हरनौत (नालंदा) से पहली बार विधायक बनकर करियर की शुरुआत की। 1989 में बाढ़ (पटना) से पहली बार लोकसभा पहुंचे। नीतीश कुमार ने केंद्र में रेल मंत्री, कृषि मंत्री और भूतल परिवहन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे,जहां उन्होंने रेलवे में व्यापक सुधार लागू किए। नीतीश कुमार साल 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाल रहे हैं और ‘सुशासन बाबू’ के रूप में अपनी पहचान बनाई। बिहार में शराबबंदी,साइकिल योजना और पंचायती राज में महिलाओं को 50′ आरक्षण जैसे क्रांतिकारी फैसलों का श्रेय नीतीश कुमार को दिया जाता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply