Breaking News

बलरामपुर@ युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा

Share


अमृत जायसवाल ‘छोटू’ बने जिला उपाध्यक्ष
बलरामपुर,29 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
जिले की राजनीति में युवा नेतृत्व को मजबूती देते हुए युवा कांग्रेस संगठन ने रामानुजगंज निवासी अमृत जायसवाल ‘छोटू’ को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अमृत जायसवाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्र में वे युवाओं के बीच एक प्रभावशाली और भरोसेमंद चेहरा माने जाते हैं।
संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे…
अपनी नियुक्ति पर अमृत जायसवाल ने कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना होगा।
कार्यकर्ताओं में उत्साह, दी बधाई…
नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और युवाओं की आवाज को एक नई दिशा मिलेगी।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply