Breaking News

नई दिल्ली@बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Share


नई दिल्ली,29 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट पर प्रदीप प्रसाद को उतारकर कांग्रेस ने कड़ा मुकाबला पेश करने की कोशिश की है, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी खुद चुनावी मैदान में उतरकर पार्टी की वापसी की कमान संभालेंगे। चौधरी बहरामपुर से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सांसद मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने एक ही बार में 284 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दमदम से सुष्मिता बिस्वास,डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य,आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को भी मैदान में उतारा है। इससे पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को विस्तृत चर्चा की। प्रदेश में कांग्रेस इस बार सभी 294 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply