Breaking News

नोएडा@ प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

Share


युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है : पीएम मोदी
नोएडा,26 मार्च 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह अभी देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा- सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई। देशवासियों से कहूंगा कि धैर्य और एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करें। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है। प्रधानमंत्री ने कहा- देश के राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें,जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यह टर्मिनल हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें,जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। उन्होंने कहा कि जो भारतीयों के हक में है, हित में है, वहीं भारत सरकार की नीति और रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने के लिए राजनीतिक बहस में कुछ नंबर तो पा लेंगे,लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी कुछ लोगों ने गुमराह किया, झूठ बोले,लेकिन जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। ठुकरा दिया। मुझे भरोसा है कि देश के राजनीतिक दल इससे सबक सीखेंगे और एकजुट प्रयासों को बल देंगे,ताकत देंगे।
पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से दुनिया के सामने संकट खड़ा हुआ : पीएम मोदी
पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है। इसके चलते कई देशों में संकट पैदा हो गया है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और किसानों पर बोझ न पड़े। 140 करोड़ देशवासी इस मुसीबत का एकजुट होकर सामना करें।
नोएडा को पहले अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था : पीएम मोदी
नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। तब पुराने मुख्यमंत्री (अखिलेश) इतने डरे हुए थे कि वे कार्यक्रम में आए ही नहीं। मुझे भी डराने की कोशिश की गई, कहा गया- नोएडा मत जाइए। अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं।
इथेनॉल से कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई,किसानों को फायदा हुआ : मोदी
पीएम ने कहा कि यहां के किसानों का उत्पाद दुनिया के बाजारों में जा सकेगा। आपके गन्ने से इथेनॉल बनाया गया है। उससे कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई है। इथेनॉल का उत्पादन न बढ़ता तो देश को हर वर्ष लगभग 700 करोड़ लीटर कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता। किसानों के परिश्रम ने देश को संकट के समय में इतनी बड़ी राहत दी है। इथेनॉल से देश के साथ किसानों को फायदा हुआ है। डेढ़ लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा बची है। देश के किसानों को ये पैसा मिला है। उन्होंने कहा कि यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के दिन भी देखे हैं, जब कई सालों तक गन्ने का बकाया लटका रहता था। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, नोएडा के इस एयरपोर्ट से गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा आदि को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के किसानों छोटे व लघु उद्योगों और नौजवानों के लिए नए अवसर लाने वाला है। यहां से विमान तो उड़ेगा ही, यह एक विकसित यूपी की उड़ान का प्रतीक बनेगा। पश्चिमी यूपी की जनता को इसके लिए बधाई देता हूं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply