Breaking News

रायपुर@25 साल बाद मेडिकल कॉलेज 2000 बैच का भव्य रियूनियन

Share


रायपुर,27 मार्च 2026। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2000 बैच में पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों का बहुप्रतीक्षित रियूनियन शनिवार से शुरू हो रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष आयोजन में देशभर के विभिन्न हिस्सों से पूर्व छात्र रायपुर पहुंच रहे हैं,जो 25 वर्षों बाद एक बार फिर अपने कॉलेज के दिनों को याद करेंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे। यह रियूनियन केवल एक सामान्य मिलन समारोह नहीं है, बल्कि यह उन साथियों के लिए एक भावनात्मक अवसर भी है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत इसी संस्थान से की थी। वर्ष 2000 का यह बैच विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है,क्योंकि उसी वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी। इस दृष्टि से यह बैच राज्य का पहला मेडिकल बैच भी माना जाता है। आयोजन के दौरान डॉक्टर अपने-अपने पेशेवर अनुभव साझा करेंगे और चिकित्सा क्षेत्र में आए बदलावों पर चर्चा करेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply