Breaking News

नई दिल्ली@लद्दाख के जोजिला में भारी एवलांच से 7 लोगों की मौत,5 यात्री घायल,श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

Share


नई दिल्ली,27 मार्च 2026। लद्दाख के जोजिला में श्रीनगर-लेह हाईवे पर भारी एवलांच गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। जबकि एक लापता है। इस एवलांच में कई गाडि़यां दब गईं और यह अहम हाईवे बंद हो गया। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जोजिला दर्रे के ‘जीरो पॉइंट’ पर हिमस्खलन की चपेट में एक यात्री वाहन के आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि अचानक हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से एक शख्स लापता है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पास के चिकित्सा केंद्रों में भेज दिया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स हैंडल पर कहा कि जोजिला दर्रे पर वाहन के हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की दुखद मृत्यु और 5 लोगों के घायल होने की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत के परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी, पाकिस्तान में मची हलचल; सामने आया बड़ा बयान

Share नई दिल्ली 12 जून 2026। दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन और सैन्य ताकत को …

Leave a Reply