Breaking News

कोरिया@कोरिया में गौवंश हत्या का मामला उजागर,दंपति सहित नाबालिग पर अपराध दर्ज

Share

पुलिस ने मांस और खुखरी जब्त की…आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
कोरिया,25 मार्च 2026(घटती-घटना)।
जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाड़ा में गौवंशीय पशुओं की हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है, पुलिस ने इस प्रकरण में एक दंपति और उनके नाबालिग पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनुराग दुबे (गौ सेवक एवं समाज सेवक) द्वारा थाना पटना में सूचना दी गई कि ग्राम खाड़ा निवासी ईश्वर कुमार, उसकी पत्नी चंदाबाई एवं उनके नाबालिग पुत्र द्वारा दो कृषि योग्य गौवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके मांस का उपयोग किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की, थाना पटना में अपराध क्रमांक 87/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 3(5) के साथ ही छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 9, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से गौवंशीय पशुओं का मांस तथा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (खुखरी) बरामद किया। मौके पर विधिवत पंचनामा तैयार किया गया तथा मृत पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे मामले की पुष्टि हुई, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग आरोपी के संबंध में विधि अनुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी राजेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में संपन्न हुई,पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार के अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें,ताकि दोषियों के खिलाफ समय पर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके, पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply