Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर में बर्ड फ्लू का अलर्ट : 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गे-अंडे की बिक्री पर रोक

Share

कोनी समेत कई इलाके कंटेनमेंट जोन बने,रात में सड़क पर उतरे कलेक्टर-एसएसपी
बिलासपुर,25 मार्च 2026। बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित पोल्ट्री फार्म के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘इन्फेक्टेड जोन’ (संक्रमित क्षेत्र) और 1 से 10 किलोमीटर के इलाके को ‘सर्विलांस जोन’ (निगरानी क्षेत्र) घोषित कर दिया है। इन इलाकों में मुर्गी और अंडे की बिक्री,ट्रांसपोर्ट,और डोर-टू-डोर डिलीवरी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बर्ड फ्लू की रिपोर्ट आते ही प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। मंगलवार (24 मार्च) देर रात कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने सबसे ज्यादा प्रभावित कोनी इलाके का दौरा किया। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य, पशुपालन और नगर निगम की टीमों को मौके पर ही जरूरी हिदायतें दीं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोनी इलाके को ‘कंटेनमेंट जोन’ बना दिया गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि इस इलाके में लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए। कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को साफ निर्देश दिए हैं कि संक्रमित पोल्ट्री और पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से मारा जाए (किलिंग) और उनका सुरक्षित निपटान किया जाए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply