Breaking News

बिलासपुर@सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 5 अतिरिक्त जज बने स्थायी न्यायाधीश

Share


बिलासपुर,25 मार्च 2026। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 मार्च 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान की है। कॉलेजियम की सिफारिश के आधार पर जिन न्यायाधीशों को स्थायी पद दिया गया है,उनमें न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल,न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद शामिल हैं। ये सभी अब तक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गौरतलब है कि उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रारंभ में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर की जाती है। उनके कार्य, आचरण और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद ही उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया जाता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply