Breaking News

कोलकाता@बंगाल की राजनीति में दलबदल तेज,टीएमसी और कांग्रेस के 3 बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल

Share


कोलकाता,25 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल की सियासत में इन दिनों दलबदल का दौर तेज हो गया है। इस बीच भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी बंगाल पर फोकस बनाए हुए है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर हैं। सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में पिछले दो दिनों में कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने से राज्य की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों से पहले यह बदलाव राजनीतिक समीकरणों को नया रूप दे सकता है। अर्घ्य रॉय प्रधान का टीएमसी से इस्तीफा मेखलीगंज से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक अर्घ्य रॉय प्रधान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपनी पूर्व पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे अब एक ‘भ्रष्ट पार्टी’ के साथ नहीं रह सकते। अर्घ्य रॉय प्रधान ने कहा कि पार्टी की गिरती छवि के कारण वे अपने क्षेत्र की जनता का सामना करने में असहज महसूस कर रहे थे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply