Breaking News

हैदराबाद@आंध्र प्रदेश में आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 12 संदिग्ध गिरफ्तार,हैदराबाद की एक महिला भी हिरासत में…

Share


हैदराबाद,25 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर चलाए गए एक संगठित अभियान में संदिग्ध आतंकी संबंधों वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में हैदराबाद की एक 35 वर्षीय महिला को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, हैदराबाद के चंचलगुडा रोड स्थित ज़ायका होटल के पास रहने वाली सायदा बेगम पर देशविरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस सेल और विजयवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने हैदराबाद पुलिस की मदद से उसके घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और बाद में विजयवाड़ा ले जाया गया। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश में पहले गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों के आधार पर आगे बढ़ाई गई। इन आरोपितों में विंचपेट निवासी मोहम्मद रहमतुल्ला शरीफ (बाइक टैक्सी चालक),भावानीपुरम के मोहम्मद दानिश (लेजर मार्किंग पेशेवर) और महंथीपुरम के मिर्जा सोहेल बेग (रेस्तरां कर्मचारी) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक,रहमतुल्ला शरीफ सोशल मीडिया के माध्यम से एक विदेशी हैंडलर ‘अल-हकीम शुकूर’ के संपर्क में आया था। आरोप है कि इस हैंडलर ने उसे जिहादी गतिविधियों के लिए उकसाया और बिहार के शादमान दिलकश तथा हैदराबाद की सायदा बेगम के साथ मिलकर काम करने की सलाह दी। जांच में सामने आया है कि ये सभी लोग प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply