Breaking News

जम्मू-कश्मीर@खाई में गिरी कार…जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,पांच घायल

Share


जम्मू-कश्मीर,23 मार्च 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। माहौर से गुल जा रही एक ईको गाड़ी रामाकुंडा मोड़ पर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी नंबर छ्व्य19्र-4098 थी। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह हुई। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण बताया जा रहा है। घायलों का इलाज रियासी के जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply