Breaking News

चेन्नई@तमिलनाडु में भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Share

अन्नाद्रमुक को 178 सीटें मिलीं,कांग्रेस की केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

चेन्नई,23 मार्च 2026। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। सोमवार को चेन्नई स्थित अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस समझौते पर अंतिम मुहर लगाई गई। बैठक में अन्नाद्रमुक के महासचिव और राज्य पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के. पलानीस्वामी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहे। लंबे समय से चल रही बातचीत और कई दौर की बैठकों के बाद गठबंधन के प्रमुख दलों के बीच सहमति बनी। कुल 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए हुए इस समझौते के तहत अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 27 सीटें आवंटित की गई हैं। राज्य में गठबंधन का नेतृत्व करने वाली अन्नाद्रमुक 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अंबुमणि रामदास के नेतृत्व वाली पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) को 18 सीटें और टी.टी.वी. दिनाकरन की अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) को 11 सीटें दी गई हैं। अन्य सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है। अन्नाद्रमुक नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने इस मौके पर बताया कि शेष सहयोगी दलों के साथ बातचीत चल रही है और जल्द ही पूरी सीट साझेदारी की औपचारिक घोषणा की जाएगी। वहीं भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने गठबंधन को मजबूत बताते हुए भरोसा जताया कि यह गठबंधन आगामी चुनाव में जीत हासिल करेगा। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चेन्नई पहुंचे और राज्य भाजपा अध्यक्ष नयिनार नागेंद्रन के साथ अन्नाद्रमुक नेतृत्व से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने गठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं से चर्चा कर सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बनाई। दरअसल,राजग गठबंधन में भाजपा, पीएमके और एएमएमके के अलावा तमिल मनीला कांग्रेस, पुथिया नीति काची, इंडियन जननायगा काची और पुराची भारतम जैसी पार्टियां भी शामिल हैं।
जिससे गठबंधन को व्यापक सामाजिक और राजनीतिक आधार मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने से पहले अन्नाद्रमुक और भाजपा नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हुई थी। हाल ही में एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर गठबंधन की रणनीति और सीटों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा की थी।
गौरव गोगोई बोले- असम में नफरत भरी पॉलिटिक्स है
असम कांग्रेस प्रेसिडेंट गौरव गोगोई ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में नफरत भरी पॉलिटिक्स ने जड़ें जमा ली हैं और कहा कि लोग इससे तंग आ चुके हैं। असम में सोमवार को नामांकन जमा करने के आखिरी दिन सभी पार्टियों के प्रत्याशियों, मंत्रियों, पूर्व सांसदों ने नॉमिनेशन किया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply