दावा किया…मोदी ने ट्रम्प से कहा कि बिना पूछे किसी से तेल नहीं खरीदेंगे
वडोदरा,23 मार्च 2026। राहुल गांधी ने सोमवार को वडोदरा में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में 25 मिनट का भाषण दिया है लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। मोदी 100′ ट्रम्प के कंट्रोल में हैं। मोदी पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि कम्प्रोमाइज्ड हैं। अमेरिका में अडाणी पर जो केस है असल में वो नरेंद्र मोदी को धमकाने के लिए है। अमेरिका का नरेंद्र मोदी को सीधा मैसेज है कि ज्यादा ऊटपटांग हरकत की तो समझ लेना। ट्रम्प ने साफ कहा है- मैं मोदी का करियर खत्म कर सकता हूं। नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प से कहा- हम आपसे पूछे बिना किसी से तेल और नेचुरल गैस नहीं खरीदेंगे। अगर ट्रम्प कहेंगे कि रूस,ईरान,वेनेजुएला से तेल नहीं खरीदना है तो नहीं खरीदेंगे। आप जो हुक्म करेंगे, हम वही करेंगे। राहुल ने वडोदरा में ‘आदिवासी अधिकार संवाद’ कार्यक्रम में कहा- आदिवासी का मतलब है- हिंदुस्तान के असली मालिक। यहां की ‘जल-जंगल-जमीन’ आपकी है। लेकिन आरएसएस-बीजेपी एक नया शब्द लेकर आई है- ‘वनवासी’, जिसका मतलब है कि आप सिर्फ जंगल में रहते हैं। ‘जल-जंगल-जमीन’ के मालिक नहीं हैं। राहुल गांधी ने ने कहा..ट्रम्प कहता है कि भारत-पाकिस्तान का युद्ध उसने रुकवाया। ट्रम्प ने हमारी सेना का अपमान किया। ट्रम्प कहता है कि भारत के 7 जहाज गिरे तो उसने युद्ध रुकवाया। ये बात ट्रम्प ने 50 बार बोली। ट्रम्प के सामने नरेंद्र मोदी ‘चूं’ तक नहीं कर सकते। ट्रम्प ने नरेंद्र मोदी को कंट्रोल कर रखा है। इसके दो कारण हैं, पहला एपस्टीन और दूसरा अडाणी। नरेंद्र मोदी और बीजेपी का पूरा फाइनेंशियल स्ट्रक्चर अडाणी है। नरेंद्र मोदी ने देशभर के पोर्ट, एयरपोर्ट, सीमेंट कंपनी, सोलर पॉवर, विंड पॉवर और सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर अडाणी को सौंप दिया। राहुल गांधी ने कहा… अडाणी जी की कंपनी की सूची खोलिए, वरिष्ठ प्रबंधन को देखिए, आपको एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा। निजी अस्पतालों की सूची देखिए, मालिकों की सूची देखिए, कॉलेजों-विश्वविद्यालयों की सूची देखिए, कॉरपोरेट्स की सूची देखिए। इसमें आदिवासी कहां हैं? मोदी ने ट्रेड डील के जरिए भारत का कृषि क्षेत्र अमेरिका के लिए खोल दिया है।
वनवासी शब्द के इस्तेमाल पर बीजेपी पर निशाना
राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी कहती है कि देश में विकास हुआ, ‘मैं आपसे पूछता हूं यहां किसका विकास हुआ। क्या यह विकास उन आदिवासियों का हुआ जो सदियों से इस जल-जंगल-जमीन की रक्षा कर रहे हैं? उन्होंने आगे कहा, भाजपा आपको ‘आदिवासी’ नहीं, ‘वनवासी’ कहती है। इसके पीछे एक गहरी साजिश है। ‘आदिवासी’ का मतलब है इस जमीन का पहला मालिक, लेकिन ‘वनवासी’ कहकर वे आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं, जिससे कल को जब जंगल काट दिए जाएं, तो आपके पास कोई हक न बचे और आप मजदूरी करने पर मजबूर हो जाएं।’
आदिवासियों के लिए अलग बजट की मांग
कांग्रेस सांसद ने आदिवासियों के लिए अलग बजट की मांग की। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं आदिवासियों के लिए अलग बजट हो, उनके लिए हाई-क्वालिटी स्कूल और कॉलेज हों। जंगल में रहने वाले हमारे युवाओं को भी अंग्रेजी और आधुनिक शिक्षा की जरूरत है। हमारा सपना है कि कल की ष्टश्वह्र की सूची में आदिवासी युवाओं के नाम हों’। कहा, ‘ बीजेपी की सोच इसके उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आरएसएस की विचारधारा थोपकर शैक्षणिक संस्थानों को खत्म कर रही है, जिससे पिछड़ों और आदिवासियों को उनका हक न मिल सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur