-संवाददाता-
बैकुंठपुर,22 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नई नियुक्तियों की घोषणा की है, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से जारी इस सूची में कोरिया जिले को विशेष महत्व दिया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
सुखदेव राजवाड़े बने जिला संयोजक- जारी सूची के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखदेव राजवाड़े को कोरिया जिले का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, संगठन में उनके लंबे अनुभव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को जिले के लिए एक मजबूत नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।
माधुरी गुप्ता को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी- बैकुंठपुर की सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती माधुरी गुप्ता को जिला सह-संयोजक बनाया गया है, महिलाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है।
प्रदेश स्तर पर भी मिला प्रतिनिधित्व- कोरिया जिले को प्रदेश स्तर पर भी अहम जिम्मेदारी मिली है, वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी देवधारी यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है, मजदूर वर्ग और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनके लंबे समय से किए जा रहे कार्यों को संगठन ने सम्मान दिया है।
जिले में उत्साह का माहौल- इन नियुक्तियों के बाद कोरिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण है। संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर कार्यकर्ता इसे एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं- भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की सुखदेव राजवाड़े जी के नेतृत्व में जिले में सांस्कृतिक, सामाजिक, युवा एवं खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी,माधुरी गुप्ता महिला वर्ग के बीच संगठन को और मजबूत करेंगी।
संगठन का लक्ष्य- भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, उम्मीद जताई जा रही है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कोरिया जिले में संगठन को और सशक्त
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur