Breaking News

सूरजपुर@कुदरगढ़ में विकास का त्रिवेणी संगम…विश्रामगृह लोकार्पण, महिलाओं को सम्मान और जागरूकता रथ रवाना

Share

  • नवरात्रि पर कुदरगढ़ में बड़ा आयोजन…विकास, सशक्तिकरण और जनजागरण का संदेश
  • मुख्यमंत्री का कुदरगढ़ दौरा : 3 करोड़ का विश्रामगृह, महिलाओं को सम्मान और जनजागरूकता अभियान शुरू
  • आस्था के साथ विकास : कुदरगढ़ में सुविधाओं का विस्तार और जनजागरण की पहल
  • कुदरगढ़ से विकास का नया मॉडल—पर्यटन, पोषण और जागरूकता पर फोकस
  • कुदरगढ़ में आधुनिक विश्रामगृह का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
  • सुपोषण से सड़क सुरक्षा तक—कुदरगढ़ से जनजागरूकता अभियान की शुरुआत


-संवाददाता-
सूरजपुर,21 मार्च 2026 (घटती-घटना)। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम में आस्था,विकास और जनजागरूकता का एक अनूठा संगम देखने को मिला,प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कुदरगढ़ प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया,उन्होंने जहां एक ओर सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह का लोकार्पण किया,वहीं दूसरी ओर महिला स्व-सहायता समूहों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह पूरा आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं,बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।
कानूनी जागरूकता से सशक्त समाज की ओर…
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून की जानकारी होना हर नागरिक के लिए आवश्यक है, इससे न केवल अपराध कम होंगे,बल्कि लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत होगा।
कुदरगढ़ बना समग्र विकास का मॉडल
कुदरगढ़ में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि एक व्यापक सोच का प्रतीक है, जिसमें आस्था को सम्मान, विकास को प्राथमिकता और समाज को जागरूक करने का प्रयास तीनों को एक साथ आगे बढ़ाया गया,यह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं,बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण और जनजागरूकता के साथ आगे बढ़ रहा है।
कुदरगढ़ धाम : आस्था के साथ पर्यटन का केंद्र
माँ कुदरगढ़ी देवी मंदिर प्रदेश का एक प्रसिद्ध और आस्था का प्रमुख केंद्र है। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन होता है,नवनिर्मित विश्रामगृह से श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी,पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा,स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
रेडी टू ईट समूहों को सम्मान
महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल-मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ प्रवास के दौरान रेडी टू ईट आहार निर्माण से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,उन्होंने कहा कि यह पहल केवल पोषण तक सीमित नहीं है,बल्कि यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी सशक्त माध्यम बन चुकी है।
योजना की प्रमुख उपलब्धियां
जिले के 2081 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण, कुल 86 स्व-सहायता समूह सक्रिय,866 महिलाएं इस कार्य से जुड़ी,इन समूहों द्वारा तैयार खाद्य पदार्थ पौष्टिक,संतुलित और निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं,जिनका लाभ गर्भवती महिलाओं,धात्री माताओं और 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को मिल रहा है,इससे कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल रही है।
पोषण और रोजगार : दोहरी उपलब्धि
इस पहल की खास बात यह है कि एक ओर बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण मिल रहा है,दूसरी ओर स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं,इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है और महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।
जागरूकता रथों को हरी झंडी : गांव-गांव पहुंचेगा संदेश
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 5 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रथों का विवरण 3 सुपोषण रथ,1 सड़क सुरक्षा रथ,1 नवीन आपराधिक कानून जागरूकता रथ मुख्यमंत्री ने कहा कि ये रथ केवल वाहन नहीं,बल्कि जनजागरूकता के सशक्त माध्यम हैं।
आधुनिक विश्रामगृह का लोकार्पण
पर्यटन और सुविधा को मिलेगा बढ़ावा-मुख्यमंत्री ने ओड़गी विकासखंड अंतर्गत कुदरगढ़ में लगभग 3 करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक विश्रामगृह भवन का लोकार्पण किया, यह भवन न केवल संरचनात्मक रूप से आधुनिक है,बल्कि इसमें अतिथियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विश्रामगृह की प्रमुख सुविधाएं
2 वीआईपी सूट एवं 3 वीआईपी कमरे
विशाल डायनिंग एरिया और सुसज्जित किचन
वेटिंग एरिया
गैरेज,गार्ड रूम और सर्वेंट क्वाटर
वाहन शेड
265 मीटर लंबा पहुंच मार्ग
420 मीटर की बाउंड्रीवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विश्रामगृह के शुरू होने से कुदरगढ़ धाम आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और विशिष्ट अतिथियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी,जिससे धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।
जागरूकता के तीन बड़े अभियान

  1. पोषण अभियान
    ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं,बच्चों और किशोरियों को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  2. सड़क सुरक्षा अभियान
    हेलमेट, सीटबेल्ट और यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
  3. नवीन आपराधिक कानून जागरूकता
    भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए कानूनों की जानकारी आमजन तक सरल भाषा में पहुंचाई जाएगी।

Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply