Breaking News

नई दिल्ली@मोदी सबसे बड़े घुसपैठिए : ममता

Share


बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगाया,केरल
सीएम ने राहुल और कांग्रेस को बीजेपी की बी टीम बताया


नई दिल्ली,21 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया। उन्होंने कहा…जब आप विदेश जाते हैं तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। लेकिन जब आप भारत लौटते हैं तो अचानक हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव शुरू हो जाता है और लोगों को घुसपैठिया कहा जाता है। कोलकाता की रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद नमाजियों को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, ‘फिर आप नाम हटाने और लोगों को घुसपैठिया बताने की बात करते हैं। मैं कहूंगी,आप बड़े घुसपैठिए हैं। उन्होंने कहा, आपने हमारी सरकार पर कब्जा कर लिया है और अनऑफिशियल प्रेसिडेंट रूल लगा दिया है। लेकिन हम डरेंगे नहीं। जो लोग बंगाल को निशाना बना रहे हैं और लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जहन्नुम में जाना चाहिए। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे बीजेपी की ‘ख्-टीम’ की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बात समझने में दिक्कत होती है। राहुल ने कहा था कि देश के बाकी विपक्षी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियां बुला रही हैं या गिरफ्तार कर रही हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा नहीं हो रहा।
भाजपा ने 3 राज्यों में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की : भाजपा ने शनिवार को पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों,केरल में 11 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट और असम में दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
चुनाव आयोग ने बंगाल में एसआईआर मामलों के 19 ट्रिब्यूनल बनाए : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए 19 ट्रिब्यूनल बनाए हैं। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के 10 मार्च के आदेश और कलकत्ता हाईकोर्ट की सलाह के बाद लिया गया।
संजय राउत ने चुनाव आयोग पर बंगाल में भेदभाव का आरोप लगाया : शिवसेना सांसद संजय राउत ने देश में चुनावों की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में छेड़छाड़, दबाव और हेरफेर हो रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के भारत की लोकतंत्र को लेकर किए गए दावों को चुनौती दी और संयुक्त राष्ट्र से चुनावों की निगरानी के लिए ऑब्जर्वर भेजने की मांग की। राउत ने कहा कि पंचायत से लेकर लोकसभा तक,हाल के वर्षों में कोई भी चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ है। राउत ने चुनाव आयोग पर भी पश्चिम बंगाल में भेदभाव का आरोप लगाया।
और कहा कि यह संस्था अब निष्पक्ष नहीं रही। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के ट्रांसफर को अघोषित इमरजेंसी जैसा बताया। साथ ही ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और जनता उनके साथ है।
केरल ष्टरू विजयन ने कांग्रेस और राहुल गांधी को भाजपा की ख्-टीम बताया
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा की ख्-टीम बताया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नेशनल लेवल पर कांग्रेस का रवैया ऐसा दिखता है जैसे वह बीजेपी की मदद कर रही हो। उन्होंने यह भी कहा कि केरल में कांग्रेस और बीजेपी कई मुद्दों पर एक जैसा विरोध करती हैं, खासकर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के खिलाफ।
ष्टरू विजयन ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और साम्प्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया, जबकि अपनी पार्टी को सभी तरह के कम्युनलिज्म के खिलाफ बताया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से जुड़े पुराने आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत से क्लीन चिट मिलने के बाद भी राहुल गांधी वही बातें दोहरा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ ठोस मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे बार-बार अलग-अलग आरोप लगाकर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 13 JUNE 2026

Share 13 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply