Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली में ईद-उल-फितर का पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया

Share


नई दिल्ली,21 मार्च । दिल्ली में ईद उल फितर का पर्व पूरी अकीदत और ऐहतराम के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह मुसलमानों के जरिए नमाज-ए-दोगाना अदा कर विश्व में शांति और देश की तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं। ऐतिहासिक शाहजहानी जामा मस्जिद में इमाम सैयद अहमद बुखारी ने ईद की नमाज अदा कराई। इस अवसर पर मस्जिद में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद इमाम अहमद बुखारी ने विशेष दुआएं कीं। मस्जिद प्रांगण, सीढि़यों और सड़क पर भी लोगों को नमाज पढ़ते हुए देखा गया। पुरानी दिल्ली की एक और शाही मस्जिद फतेहपुरी में इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने विश्व में व्याप्त अशांति के माहौल का जिक्र करते हुए शांति स्थापित करने की मांग की। उन्होंने विश्व में शांति, देश में खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की। यहां पर भी बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की। रानी झांसी रोड स्थित शाही ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज का आयोजन किया गया। यहां पर भी बड़ी संख्या में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की। एंग्लो अरेबिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई, जहां पर नमाजियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किया गया था। इसके साथ ही दिल्ली के सभी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के मोहल्लों की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई है। दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया की मस्जिद और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की मस्जिद में भी बड़ी संख्या में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की। पुरानी दिल्ली के अलावा यमुना पार के लक्ष्मी नगर, शकरपुर, झील,खुरेजी,ताज एनक्लेव,शास्त्री पार्क,सीलमपुर, वेलकम,शाहदरा,नंदनंगरी,सीमापुरी,मौजपुर, मुस्तफाबाद,करावल नगर,त्रिलोकपुरी,कल्याण पुरी, मयूर विहार,वसुंधरा,सराय काले खां,जामिया नगर, बटला हाउस,अबुल फजल एनक्लेव,बदरपुर, तुगलकाबाद,संगम विहार,हमदर्द नगर,मदनगीर, खानपुर, हौज रानी,महरौली,साकेत वसंत कुंज, वसंत विहार के साथ-साथ बाहरी दिल्ली के क्षेत्र में स्थित मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की है। इस मौके पर मस्जिदों के बाहर गुब्बारे और खिलौने आदि बेचने वालों की कतार देखने को मिली जहां बच्चों को खुशी-खुशी खरीदारी करते हुए भी देखा गया।


Share

Check Also

भोपाल@इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत

Share भोपाल,12 जून 2026। इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ …

Leave a Reply