निकली भव्य शोभायात्रा,राम-हनुमान की झांकियों ने मोहा मन
बिलासपुर,19 मार्च 2026। बिलासपुर में नवरात्रि पर्व के पहले दिन हिंदू नववर्ष को लेकर खासा उत्साह दिखा। हिंदवादी संगठनों और सनातनियों ने पूरे शहर को राममय और भगवा रंग में सजाया। पुलिस ग्राउंड में शाम 5 बजे जब शाोभायात्रा शुरू हुई,तब वहां शहर के हर मोहल्ले से पदाधिकारी-कार्यकर्ता डीजे और भजन-कीर्तन मंडली के साथ ढोल-तासे लेकर पहुंचे थे। पुलिस ग्राउंड में भी चारों तरफ भगवाधारी और ध्वज नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी के साथ ही श्याम खाटू और रामभक्त हनुमान भी नजर आ रहे थे। जिसमें 17 फीट भगवान श्रीराम, बनारस के हनुमानजी, 10 बग्घियों में सवार देवी मां नजर आईं। वहीं,रामधुन मंडली,चलित ऑर्केस्ट्रा, ढोल-बैंड, रामपुर का कर्मा नृत्य, पंथी नृत्य और रावत नाचा से माहौल भक्तिमय रहा। ऐसा लग रहा था कि पूरा शहर उत्सव मनाते नजर आ रहा है। पुलिस ग्राउंड से शोभायात्रा सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर निकली। तब शहर के हर चौक-चौराहे भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गए।
झांकी के आगे-आगे लगाते रहे झाड़ू, झूमते नजर हनुमान जी : शोभायात्रा में भगवान राम के साथ रामभक्त हनुमान की झांकी भी निकली। झांकी में हनुमान जी पैदल चल रहे थे। इस माहौल को देखकर रामभक्त हनुमान भी भक्ति में झूमते नजर आए। झांकी के आगे-आगे युवाओं की टीम सड़क पर झाड़ू लगाते जा रहे थे। यात्रा में क्रेन को तोरण पताका के अलावा बड़े-बड़े फ्लैक्स और बैनर से सजाया गया था, जो आकर्षक का केंद्र बना रहा।
शोभायात्रा में रहे वालंटियर : शोभायात्रा की व्यवस्था 150 वालंटियर वॉकी-टॉकी से की। शोभायात्रा की खास बात यह रही कि इसमें खाटू श्याम की भव्य झांकी भी निकाली गई। इसे फूलों से सजाने के लिए कोलकाता से विशेष कारीगर बुलाए गए थे। खाटू श्याम के साथ निशान लेकर भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए, जिन्हें तिलक नगर हनुमान मंदिर में अर्पित किया गया। पुलिस मैदान से निकलकर सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, राजीव गांधी चौक, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोलबाजार, सदर बाजार और देवकी नंदन चौक होते हुए तिलक नगर हनुमान मंदिर पहुंची। यहां महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को 21 क्विंटल प्रसाद वितरित किया गया।
भगवा रंग से सजा चौक-चौराहा
शोभायात्रा को लेकर चौक-चौराहों को हिंदूवादी संगठन, सनातनियों के साथ ही डॉक्टर और समाज के लोगों ने भगवा कपड़े से सजाया है। शोभायात्रा की शुरुआत में 20 से अधिक पंडित श्रद्धालुओं को तिलक लगाते रहे। इस वर्ष शोभायात्रा में 17 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा अगुवानी करेगी, वहीं 12 फीट के भगवान गणेश भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा बनारस से भगवान हनुमान की विशेष झांकी लाई गई। शोभायात्रा के साथ 10 बग्घियों में जीवंत झांकियां भी शामिल रही। कार्यक्रम में तखतपुर का अखाड़ा, रामधुन मंडली, चलित ऑर्केस्ट्रा, ढोल-बैंड, रामपुर का कर्मा नृत्य, पंथी नृत्य और रावत नाचा भी शामिल रहे। साथ ही शोभायात्रा में महारानी लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप घोड़े पर सवार होकर चलते हुए दिखाई दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur