Breaking News

कोलकाता@पश्चिम बंगाल में वाममोर्चा की दूसरी सूची जारी,32 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

Share

कोलकाता,19 मार्च 2026 । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर वाममोर्चा ने गुरुवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस सूची में 32 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। दूसरी सूची के साथ अब तक कुल 224 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। दूसरी सूची के अनुसार,कालचिनी (एसटी) सीट से आरएसपी के पासंग शेरपा को उम्मीदवार बनाया गया है। करनदिघी से माकपा के एमडी साहाबुद्दीन और हबीबपुर से बसुदेव मुर्मू को टिकट दिया गया है। चांचल से अनवारुल हक, भगवानगोला से महमूदुल हसन और रानीनगर से जमाल हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया है। नवग्राम (एससी) सीट से पूर्णिमा दास और जलंगी से यूनुस अली सरकार को टिकट मिला है। कृष्णनगर उत्तर से अद्वैत विश्वास,कृष्णगंज (एससी) से अर्चना विश्वास और कल्याणी (एससी) से सबुज दास को उम्मीदवार बनाया गया है। बसिरहाट दक्षिण से ऐनुल आरफिन को मैदान में उतारा गया है। कुलतली (एससी) से रामशंकर हालदार, जयनगर (एससी) से अपूर्व प्रमाणिक और बारुईपुर पश्चिम से लायक अली को उम्मीदवार बनाया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply