Breaking News

नई दिल्ली@असम से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल

Share


नई दिल्ली,18 मार्च 2026। असम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वह औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। इसके साथ ही असम विधानसभा चुनाव 2026 के ऐन मौके पर कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। सांसद प्रद्युत बोरदोलोई बुधवार को नई दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्घेरिटा, भाजपा सांसद प्रदान बरुवा,सांसद कामाख्या प्रसाद तासा आदि मौजूद थे। यह स्थिति असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के भाजपा में शामिल होने के एक महीने से भी कम समय के अंदर उत्पन्न हुई है। इससे चुनावों से पहले कांग्रेस के नेतृत्व आधार में लगातार हो रही कमी को लेकर पार्टी के भीतर चिंताएं और बढ़ गई हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply