Breaking News

सूरजपुर/भैयाथान@तहसील साहू संघ भैयाथान की कार्यकारिणी घोषित

Share


नीरज साहू बने मीडिया प्रभारी,प्रवीण साहू को मिली सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
-संवाददाता-
सूरजपुर/भैयाथान,15 मार्च 2026 (घटती-घटना)। साहू समाज की सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तहसील साहू संघ भैयाथान की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है,जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू की सहमति तथा तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू की अनुशंसा पर दो सक्रिय पत्रकारों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी जानकारी के अनुसार डबरीपारा निवासी नीरज साहू,जो एक दैनिक समाचार-पत्र के जिला प्रतिनिधि हैं,को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है,वहीं बांसापारा निवासी प्रवीण साहू,जो एक दैनिक समाचार-पत्र के जिला प्रतिनिधि हैं,को सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। समाज की गतिविधियों को मिलेगा नया मंच-नवनियुक्त मीडिया प्रभारी नीरज साहू ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे, उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि समाज की सभी गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सह-मीडिया प्रभारी प्रवीण साहू ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल और सोशल मीडिया का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में समाज की उपलब्धियों और सकारात्मक कार्यों को व्यापक मंच देना बेहद आवश्यक है, नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू, तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू सहित साहू समाज के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply