Breaking News

बैकुंठपुर@भाजपा संयुक्त मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न…मोर्चा की ताकत से संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा : जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी

Share


-संवाददाता-
बैकुंठपुर,15 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया, इस अवसर पर जिले भर से विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए, सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प-सम्मेलन में उपस्थित भाजपा जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया,कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों,उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा की, सम्मेलन में महिला मोर्चा,युवा मोर्चा, किसान मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा,ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी मोर्चाओं के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकतःदेवेंद्र तिवारी- इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत और रीढ़ हैं,जो जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत बनाते हैं, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ प्रयासों के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है और विकास की राजनीति के माध्यम से समाज सेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है, उन्होंने आगे कहा कि मोर्चा संगठन की शक्ति हैं,और जब मोर्चे सक्रिय होते हैं तो संगठन की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है, आने वाले समय में सभी मोर्चाओं की समन्वित भूमिका भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी।
सक्रिय कार्ययोजना पर बनी सहमति
सम्मेलन के दौरान सभी मोर्चा पदाधिकारियों ने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू करने पर सहमति व्यक्त की, सभी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि वे जिले में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
फूलों की वर्षा के साथ खेली गई ‘फूलों की होली’
सम्मेलन के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह और सौहार्द के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर फूलों की होली खेली,इस दौरान पूरे वातावरण में आनंद,प्रेम और एकता की भावना दिखाई दी,कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा,जिससे जिले में सकारात्मक माहौल का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित…
कार्यक्रम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply