Breaking News

बिलासपुर@राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर भाजपा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Share


बिलासपुर में ममता बनर्जी का पुतला फूंका
बिलासपुर,13 मार्च 2026। बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन और उनके कथित अपमान के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला भी फूंका।
मोर्चा के कार्यकर्ता दोपहर में भाजपा कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले। उन्होंने पुराना बस स्टैंड स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक पर पहुंचकर ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र प्रदर्शन किया।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ध्रुव ने इस दौरान कहा कि देश की आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान अपमान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मोर्चा इसकी कड़ी निंदा करता है और इसी अपमान के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।
इस प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष लखन लाल पैकरा,जिला महामंत्री सचिन कायरवार,अमित टोप्पो,प्रकाश कायरवार,भारती परते,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता,धीरेंद्र केशरवानी,जुगल अग्रवाल,पार्षद गणेश रजक,सनी केसरी,शैलेश मिश्रा, रीना गोस्वामी,संध्या चौधरी और रिंकू मित्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बालोद@ एक ही फंदे पर झूलती मिली महिला और युवक की लाश

Share क्षेत्र में मचा हड़कंपबालोद,26 अप्रैल 2026 । जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया …

Leave a Reply