Breaking News

लखनऊ@ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि भारत पर हमले की वह सोच भी नहीं सकता : राजनाथ सिंह

Share


लखनऊ,13 मार्च 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया गया कि वह फिर कभी उबर भी नहीं पाएगा। भारत की सेना पूरी तरह से सतर्क और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शु्क्रवार को लखनऊ में दूसरे चरण के ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण और तीसरे व चौथे चरण के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। गोमती नदी के तट पर झूलेलाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ का तेजी से विकास हो रहा है और डिफेंस सेक्टर में भी लखनऊ पीछे नहीं है। यहां ब्रह्मोस मिसाइल,एयरो स्पेस से संबंधित काम भी हो रहा है और यह शहर देश की सुरक्षा व्यवस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तानी आतंकवादियों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया गया कि वे दोबारा ऐसी हरकत करने की सोच भी नहीं सकते हैं। अगर सोचा तो वे इस बार के हमले से कभी उबर भी नहीं पायेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले हर मंसूबे को करारा जवाब दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग मुख्यमंत्री योगी को बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं। इन्होंने माफियाओं को सही कर दिया, लेकिन बुलडोजर सिर्फ तोड़ने का ही नहीं बल्कि विकास की नयी जमीन भी तैयार करता है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले कुछ ही दिनों में लखनऊ से कानपुर की यात्रा महज 35 से 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे निवेश का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जा सकेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply