उत्तर प्रदेश,13 मार्च 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा- नरेंद्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म हो गए हैं। मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे, वह अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया है। जब मैं यह बात संसद में बोलने जा रहा था तो नरेंद्र मोदी जी भाग कर निकल गए। राहुल गांधी सोमवार को लखनऊ में कांशीराम जयंती पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है। क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? एनर्जी सेक्टर के हालात अभी और खराब होंगे। राहुल ने आगे कहा कि कांशीरामजी समाज में बराबरी की बात करते थे। अगर जवाहर लाल नेहरू जी जिंदा होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। लेकिन आज भाजपा ने समाज को 15 और 85 बांट दिया गया है। फायदा सिर्फ 15′ वालों को मिल रहा है। 50′ को अलग-अलग कर दिया गया।
कांशीराम को भारत रत्न देने
की मांग उठाएगी कांग्रेस
कांग्रेस ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग का प्रस्ताव पास किया है। तय हुआ है कि राहुल गांधी के माध्यम से संसद में यह मांग उठाई जाएगी। यह पहली बार था, जब राहुल गांधी कांशीराम जयंती से 2 दिन पहले कोई बड़ा इवेंट लखनऊ में करने आए थे। कार्यक्रम में करीब 4 हजार लोग शामिल हुए। दलित वोटर्स की सियासत में कांग्रेस का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
राहुल बोले…साइकोलॉजिकली नरेंद्र मोदी खत्म
राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है। इसे भाजपा वाले नहीं हरा सकते हैं। अगर ये गांधी जी, आंबेडकर जी, ज्योतिबाफुले की पटरी पर चलेगी तो कोई हरा नहीं सकता है। अगर कमी है तो हम में है। हमने मन बना लिया है। कांग्रेस ने मन बना लिया है। जाति जनगणना होगी। गरीब, पिछड़ों आदिवासियों को हिंदुस्तान के पावर सेंटर में जगह मिलेगी। ये कुछ भी कहें मैं इसे छोड़ने वाला नहीं हूं। मामला आसान हो गया है। इनका आदमी कंप्रोमाइज्ड हो गया है। हमने पकड़ लिया है। साइकोलॉजिकली नरेंद्र मोदी खत्म है। राजनीति में मन में पहले हार होती है। फिर होना ही होना है। कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, जो हमारे दलित भाई, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के भाई हैं, जिन्होंने प्रेशर बनाया। उन्हें नरेंद्र मोदी को खत्म किया है। मैं आपको बता रहा हूं। कांग्रेस गरीब पार्टी है। भाजपा अमीर पार्टी बन गई। नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा धन अडानी को नहीं दिया।
राहुल बोले…कांग्रेस गरीब पार्टी,नेता अमीर हैं…
राहुल ने कहा, कांग्रेस गरीब पार्टी है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता अमीर हैं। हम अमीर पार्टी होना ही नहीं चाहते हैं। ये कांग्रेस का डिजाइन गांधी जी के टाइम से यही है। जिस दिन अमीर बन जाएगी, भाजपा बन जाएगी। ये बात मैं इलेक्शन के टाइम समझा। हमारे सारे अकाउंट फ्रीज कर दिए। कांग्रेस पर रुकावट नहीं आई। कांग्रेस चलती रही।
गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा,हमारी एनर्जी सिक्योरिटी कंप्रोमाइज कर दी गई है
राहुल गांधी ने कहा,आप मोदी जी का चेहरा तो देखिए। उनके संगठन की पुरानी आदत है। ये पहला उदाहरण नहीं है। इनका लाइन अप है। ये करते जाते हैं। आप देखिए, कल मैंने संसद में एपस्टीन शब्द संसद में बोला। स्पीकर साहब ने कहा नहीं,नहीं नहीं। मैंने कहा कि देखिए। मामला एनर्जी सिक्योरिटी का है। मामला,ये है कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur