Breaking News

नई दिल्ली@एलपीजी संकट पर विपक्ष की नारेबाजी,लोकसभा 16 मार्च तक स्थगित

Share


वित्त मंत्री बोलीं-मुश्किल समय में साथ खड़े हों मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस
नई दिल्ली,13 मार्च 2026। लोकसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ ही विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। संसद की प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। इसके बाद लोकसभा पहले 12 बजे तक और दूसरी बार 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। 2 बजे शुरू हुई कार्यवाही भी केवल 1 घंटा चली। इसके बाद लोकसभा को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया। राज्य भी 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। सूत्रों के मुताबिक बताया है कि टीएमसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पद से हटाने का प्रस्ताव दोनों सदनों में दिया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि संकट विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए, लेकिन वह गैर-जिम्मेदाराना हरकत कर रहा है। संबोधन के दौरान सीतारमण ने बिजनौर के नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण से कहा कि आप अपने नाम के आगे से ‘रावण’ शब्द हटा लें, इनकी जगह ‘विदुर’ लगा लें, क्योंकि महाभारत खत्म होने के बाद विदुर बिजनौर आ गए थे।
सीतारमण ने कहा…विपक्ष को सरकार के साथ मिलकर
काम करना चाहिए…

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- विदेशों में हो रहे घटनाक्रमों के कारण हमारे देश के सामने कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन चुनौतियों का सामना करने, जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए और आम लोगों को भरोसा दिलाना चाहिए।
इसके बजाय वे ऐसे गैर-जि़म्मेदाराना कदम उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा- पीएम मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरोसा दिलाया है कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply