हटाए गए पुलिसकर्मियों को फिर मिला थाना
बिलासपुर,11 मार्च 2026। बिलासपुर में एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक कसावट लाने के लिए 130 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इसमें 3 एसआई, 10 एएसआई, 23 प्रधान आरक्षक और 94 कांस्टेबल शामिल हैं। जारी आदेश में शिकायत के बाद हाल ही में हटाए गए कई पुलिसकर्मियों को एक बार फिर से थाना भेजा गया है। वहीं,नई शिकायतों पर कुछ पुलिसकर्मियों को लाइन में हाजिरी देने का फरमान जारी किया गया है। दरअसल, जिले के कुछ थानों में पुलिसकर्मियों की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिससे एसएसपी रजनेश सिंह ऐसे स्टाफ से नाराज चल रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को थाने से लाइन भेज दिया गया है। वहीं, पिछली शिकायतों पर हटाए गए पुलिसकर्मियों को चेतावनी देकर एक बार फिर से थाने भेजा गया है।
दावा किया जा रहा है कि इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था में संतुलन बनेगा और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी। एक थाने से दूसरे थानों में भी पदस्थापना जारी स्थानांतरण आदेश में सिविल लाइन,सरकंडा,सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर, पचपेड़ी सहित कई थानों और इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है। कहा जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने थाने बदलने के लिए आग्रह किया था। जिसके चलते उन्हें एक थाने से दूसरे थानों में पदस्थ किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur