Breaking News

नई दिल्ली@असम चुनाव से पहले अगप के जयंत खाउंद समेत 16 नेता कांग्रेस में शामिल

Share


नई दिल्ली,09 मार्च 2026। असम गण परिषद (अगप) के राष्ट्रीय मुख्य वित्त सचिव रहे जयंत खाउंद सहित 16 नेता सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इन सभी नेताओं ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में असम प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई और असम के वरिष्ठ पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गौरव गोगोई ने कहा कि आज असम विधानसभा चुनाव के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण दिन है। असम के लोग जयंत खाउंद को भली-भांति जानते हैं और वह लंबे समय से जनता के लिए काम करते रहे हैं। पिछले कुछ समय से जयंत खाउंद कांग्रेस के संपर्क में थे और उन्होंने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उनके इस फैसले से उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उत्साहित हैं। गोगोई ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जयंत खाउंद कांग्रेस के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply