भोपाल,08 मार्च 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार पर प्रदेश के किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यदि बासमती को जल्द जीआई टैग नहीं दिया गया तो वे अनशन का रास्ता अपनाएंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रविवार को भोपाल में अपने सरकारी आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी के दिन सामान्य तौर पर पत्रकार वार्ता होती नहीं, लेकिन आज आपको इसलिए बुलाया क्योंकि मध्य प्रदेश के किसानों के साथ लंबे समय से भेदभाव होता रहा है। मैंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि प्रदेश में उगाए जाने वाले धान को एपीडा जीआई टैग नहीं दे रहा है। यदि केंद्र सरकार मप्र की बासमती को जीआई टैग नहीं दिलवा पाती है तो वे अनशन करेंगे। दिग्विजय सिंह के अनुसार प्रदेश में एक लाख से अधिक किसान बासमती धान की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका सहित कई देशों में बासमती चावल करीब 300 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के किसानों को इसके लिए सिर्फ 35 से 40 रुपये प्रति किलो ही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्षेत्र भी बासमती उत्पादक किसानों का बड़ा इलाका है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जीआई टैग देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत आश्चर्यजनक है कि इस विषय पर तीन माह पूर्व पत्र लिखने के बाद भी केन्द्र और राज्य सरकार ने किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र में भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था और मध्य प्रदेश के बासमती उत्पादक किसानों को जीआई टैग नहीं मिलने से हो रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur