Breaking News

हैदराबाद@तेलंगाना : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 130 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Share


हैदराबाद,07 मार्च 2026। हैदराबाद में शनिवार को 130 माओवादियों ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने 124 हथियार भी जमा कराए, जिनमें एके-47 राइफलें भी शामिल हैं। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी शिवधर रेड्डी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 130 माओवादियों में से 125 छत्तीसगढ़ के हैं। चार तेलंगाना से हैं और एक आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। डीजीपी ने पत्रकारों से कहा कि अब तेलंगाना में माओवादियों की राज्य समिति नहीं बची है। यह पूरी तरह खत्म हो चुकी है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने प्रतीकात्मक रूप से अपने हथियार मुख्यमंत्री को सौंप दिए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply