राजस्थान के डॉ.अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर
नई दिल्ली,06 मार्च 2026। यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। डॉ. अनुज पहले भी यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। अनुज को 2023 में पहले प्रयास में एसडीएम दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश सेवा आवंटित हुई थी। उन्हें दिल्ली में स्ष्ठरू के पद पर नियुक्ति मिली थी। उन्होंने दिसंबर 2024 में जॉइन किया था। यह उनका तीसरा अटेम्प्ट है। दूसरे प्रयास में यूपीएससी मेंस परीक्षा पास की, लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हुआ। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। जारी रिजल्ट में कुल 180 कैंडिडेट्स आईएएस के लिए चयनित हुए हैं। आईएफएस के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 आईपीएस चुने गए हैं। डॉ. अनुज ने कहा- मुझे अगर अभी सफलता नहीं मिलती तो मैं अगले प्रयास की तैयारी कर रहा होता। ये एक प्रोसेस है और उसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आज मैं सफल हो गया तो बहुत आसान लग रहा है। मैं लोगों से बात कर सीखने की कोशिश करता था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur