Breaking News

नई दिल्ली@पश्चिम एशिया तनाव पर बोले राहुल-शांति का रास्ता संवाद व संयम से ही निकलेगा

Share

नई दिल्ली,03 मार्च 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका,इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि यह हालात पूरे क्षेत्र को बड़े संघर्ष की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तनाव से करोड़ों लोग,जिनमें लगभग एक करोड़ भारतीय भी हैं, असुरक्षा और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और गहरा करेंगे। उन्होंने अमेरिका-इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों और ईरान द्वारा अन्य मध्य-पूर्वी देशों पर किए गए हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंसा से केवल हिंसा ही जन्म लेती है और शांति का रास्ता संवाद और संयम से ही निकल सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत को नैतिक रूप से स्पष्ट होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून तथा मानव जीवन की रक्षा के लिए साफ-साफ बोलने का साहस दिखाना चाहिए। भारत की विदेश नीति संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है और इसे लगातार उसी दिशा में रहना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस समय की चुप्पी भारत की वैश्विक साख को कमजोर कर रही है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply