Breaking News

इंफाल@मणिपुर में विभिन्न अभियानों में उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के चार कैडर गिरफ्तार

Share


इंफाल,28 फरवरी 2026। मणिपुर में पुलिस एवं सुरक्षा बलों का उग्रवादियों की धर-पकड़ अभियान राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के कई कैडरों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे आगे की पूछताछ जारी है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार सुबह दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर क्षेत्रीमयुम लाइबा मैतेई (42) को इंफाल वेस्ट जिलांतर्गत लामडेंग खुनौ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और पहचान पत्र बरामद किया है। दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर खुराइजम रोजित कुमार सिंह (37) को गिरफ्तार किया। कैडर को इंफाल वेस्ट जिले में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद हुआ है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply