Breaking News

कोलकाता@तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 4 कैंडिडेट का ऐलान किया

Share


इनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम,जीते तो पहले रुत्रख्भ्क्त सांसद होंगे

कोलकाता,28 फरवरी 2026। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो,बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार,सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा-हम इन उम्मीदवारों को दिल से बधाई और शुभ कामनाएं देते हैं। वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखेंगे। पश्चिम बंगाल समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिल नाडु,पश्चिम बंगाल,असम,बिहार, छत्तीसगढ़,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से चुने गए 37 सदस्यों का टर्म अप्रैल महीने में खत्म हो जाएगा। इन खाली सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी। बंगाल से 2026 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से चार तृणमूल कांग्रेस के पास थीं। 294 सदस्यों वाली विधानसभा में मजबूत संख्या के साथ तृणमूल कांग्रेस पांच में से चार राज्यसभा सीटें जीतने वाली है,जबकि विपक्षी ख्छ्वक्क को एक सीट मिलने की उम्मीद है। तृणमूल कांग्रेस ने जिस सीनियर एडवोकेट मेनका अपना उम्मीदवार बनाया है, वे रुत्रख्भ्क्त से हैं। अगर वे जीत जाते हैं तो संसद के इतिहास में पहला मौका होगा, जब कोई रुत्रख्भ्क्त सदस्य सांसद बनेगा। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने बुधवार को चुनाव प्रोसेस शुरू करने के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 6 मार्च को स्क्रूटनी होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। वोटिंग 16 मार्च को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव का प्रोसेस 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply