Breaking News

कोलकाता@पश्चिम बंगाल…फाइनल वोटर लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर्स,61 लाख लोगों के नाम काटे गए

Share


कोलकाता,28 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रोसेस के बाद राज्य में वोटरों की संख्या 7,04,59,284 हो गई है। अग्रवाल ने कहा कि इलेक्टोरल रोल रिवीजन प्रोसेस में फॉर्म-7 के जरिए 5,46,053 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम हटाए गए और फॉर्म-6 और फॉर्म-6ए जमा करके 1,82,036 वोटरों को शामिल किया गया। इस पूरे प्रोसेस में 61,78,245 लोगों के नाम काचे गए हैं। सीईओ ने कहा कि…60 लाख से ज्यादा वोटर अंडर एडजुडिकेशन कैटेगरी में हैं,लेकिन उन्हें पोस्ट-एसआईआर इलेक्टोरल रोल में शामिल कर लिया गया है। रिवीजन प्रोसेस इलेक्शन कमीशन के निर्देशों के अनुसार किया गया था। उन्होंने कहा कि रिवीजन प्रोसेस के दौरान 58 लाख से ज्यादा के फॉर्म नहीं मिले, जिनमें मरे हुए, शिफ्ट हुए और डुप्लीकेट वोटरों के मामले शामिल हैं। अबतक कुल 11 राज्यों और भ् की फाइनल लिस्ट पब्लिश हो चुकी है।
राज्य चुनाव आयोग बोला…बंगाल में चुनाव का ऐलान मार्च के दूसरे हफ्ते में संभव
राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। चुनाव कितने फेज में होंगे, इस पर लगातार अंदाजा लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि वोटिंग तीन फेज में हो सकती है। आयोग की पूरी बेंच पहले ही तमिलनाडु और असम का दौरा कर चुकी है, लेकिन अभी तक पश्चिम बंगाल का दौरा नहीं किया है। अधिकारी ने कहा कि फ़ाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश होने के बाद पूरी बेंच राज्य का दौरा कर सकती है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 13 JUNE 2026

Share 13 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply