कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा,ये अब ढ्ढहृष्ट नहीं रूरूष्ट है यानि मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस : पीएम मोदी
अजमेर,28 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अजमेर से प्रदेश वासियों को 16 हजार 686 करोड़ रुपये की लागत के 43 प्रमुख कार्यों एवं परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की सौगात दी। इनमें 8 हजार 554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं,जबकि 8 हजार 132 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाएं केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा विभाग से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। जनसभा में मोदी ने कहा- कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा। पूरे देश में कांग्रेस लगातार हार रही है और गुस्से में इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है। कभी कांग्रेस ढ्ढहृष्ट यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी। अब ढ्ढहृष्ट नहीं बची है। आज वो रूरूष्ट बन गई है। रूरूष्ट यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति, मंत्री और बड़ी कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए थे और उन्होंने भारत की उपलब्धियों की सराहना की,लेकिन कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने‘ड्रामा’कर देश को बदनाम करने की कोशिश की।
दुनिया के सामने कांग्रेस ने देश को बेइज्जत किया
हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ। इसमें कई देशों के पीएम-राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री आए। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के लीडर एक छत के नीचे इकट्ठे हुए। भारत की खुले मन से प्रशंसा की। हताशा, निराशा में डूबी कांग्रेस ने दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत किया।
किसानों को साधने की कोशिश
पीएम मोदी ने कहा…नदियों को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। इसका अधिक फायदा राजस्थान को मिलना तय है। संशोधित पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना हो, यमुना राजस्थान लिंक प्रोजेक्ट हो,डबल इंजन सरकार ऐसी अनेक सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज भी झालावाड़,बारां,कोटा,बूंदी के लिए पानी की अनेक परियोजनाओं के लिए काम शुरू हुआ है। पीएम ने कहा…देश को बदनाम करना,देश की सेनाओं को कमजोर करना, ये कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। आप याद कीजिए यही कांग्रेस है, जिसने हमारी सेना के जवानों को हथियारों और वर्दी तक को तरसा कर रखा था।
मुस्लिम लीग की राह पर कांग्रेस
इतिहास गवाह है,मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी। इसीलिए मुस्लिम लीग ने देश को बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की समृद्धि, हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं। ये घात लगाकर हमले करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कुकर्मो को, देश कभी माफ नहीं करेगा।
राजस्थान भी विकसित
भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा : सीएम शर्मा
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा…प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2024, मई 2025, सितंबर 2025 में राजस्थान को 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उपहार दिया था। आज भी प्रदेश को 17 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। साथ ही बेटियों को सवाईकल कैंसर से बचाव विकसित भारत की दिशा में बढ़ते हुए कदम है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा राजस्थान भी विकसित भारत 2047 के आपके विजन के ग्रोथ का इंजन बनेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur