Breaking News

नई दिल्ली@बांके बिहारी मंदिर में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक,रीलबाजों पर बैन मीडिया के लिए नई गाइडलाइन जारी

Share


नई दिल्ली,27 फरवरी 2026। विश्व प्रसिद्ध वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में प्रशासन ने यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। मंदिर प्रशासन ने यह कदम भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा और भ्रामक जानकारी फैलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया है। अब मंदिर परिसर में रील बनाने या अनधिकृत वीडियो शूट करने वाले यूट्यूबर्स का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि अधिकृत और पंजीकृत मीडिया कर्मियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। मंदिर की हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवा निवृत्त) अशोक कुमार और जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर की मर्यादा,सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि कई सोशल मीडिया संचालक गलत या भ्रामक जानकारी फैलाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स वीडियो बनाने की होड़ में आम श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। कई बार रील बनाने के प्रयास में गलियारों और गर्भगृह के पास भीड़ जमा हो जाती है, जिससे भीड़ प्रबंधन प्रभावित होता है। आगामी रंगभरनी एकादशी और होली पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह निर्णय जरूरी माना गया है,ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ या अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मान्यता प्राप्त और अधिकृत मीडिया संस्थानों पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। अधिकृत मीडिया कर्मी मंदिर परिसर में प्रवेश कर कवरेज कर सकते हैं,ताकि जनता तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंच सके और अफवाहों पर नियंत्रण लगाया जा सके। होली और रंगभरनी एकादशी के मद्देनजर वृंदावन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने वृंदावन क्षेत्र का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सीवर व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था उच्च स्तर की होनी चाहिए और मार्गों पर कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply