अररिया,26 फरवरी 2026। बिहार में सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अररिया में रहे। अररिया के सिकटी प्रखंड के लेटी स्थित एसएसबी 52वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट पर 170 करोड़ की लागत से विभिन्न स्थानों पर बने भवन का लोकार्पण किया। गृह मंत्री ने लेटी में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों के साथ सीधा संवाद भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र के बदलते डेमोग्राफी पर राय रखी। अमित शाह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के 10 किलोमीटर के भीतर अवैध अतिक्रमण के साथ घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में घुसपैठियों को लेकर किए गए वायदे को लेकर कहा कि अक्सर नेता द्वारा किए गए वायदों को जनता नेता को याद कराती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur