Breaking News

बिलासपुर @बिलासपुर में पत्रकारों का महाकुंभ: सुबोध तिवारी फिर बने प्रदेश अध्यक्ष

Share

कृष्णा सिंह बाबा कार्यकारी अध्यक्ष,नामदेव भवन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ निर्वाचन
-संवाददाता-
बिलासपुर ,23 फरवरी 2026(घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के प्रमुख संगठन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ (पंजीयन क्र. 411) की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित नामदेव भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। प्रदेशभर से आए पत्रकारों की उपस्थिति में श्री सुबोध तिवारी को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी विनोद सिंह की देखरेख में हुआ। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णा सिंह बाबा और वरिष्ठ सदस्य श्री राधेश्याम कोरी सहित उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया। प्रदेश महासचिव श्री शशांक दुबे की सक्रिय भूमिका में निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई,बिलासपुर की इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन केवल नाम का नहीं, बल्कि सक्रिय और संगठित शक्ति है, सुबोध तिवारी के पुनर्निर्वाचन के साथ ही छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने एक बार फिर एकता और लोकतांत्रिक परंपरा का परिचय दिया है। आने वाले समय में संगठन पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याण को लेकर और अधिक मुखर भूमिका निभाएगा।
150 से अधिक पत्रकारों की उपस्थिति
बैठक में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से 150 से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा,निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन की एकजुटता की सराहना की।
गैर-संवैधानिक नियुक्तियां निरस्त,संगठन की शुचिता बहाल,बैठक में संगठनात्मक अनुशासन को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए…
पुरानी नियुक्तियां यथावतः सरगुजा एवं अन्य संभागों सहित जिन पदों पर पहले से वैधानिक पदाधिकारी नियुक्त हैं, वे ही अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
असंवैधानिक नियुक्तियां निरस्तः पूर्व में बिना प्रक्रिया अपनाए की गई समानांतर नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया।
अनुशासन सर्वोपरिः महासचिव शशांक दुबे ने स्पष्ट किया कि संगठन की नियमावली सर्वोपरि है और समानांतर व्यवस्था स्वीकार्य नहीं होगी।
प्रमुख पदाधिकारियों के ओजस्वी उद्बोधन
हमारी प्राथमिकता पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान- सुबोध तिवारी नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुबोध तिवारी ने कहा—मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं पूरे प्रदेश के पत्रकार साथियों का आभारी हूँ। हमारी प्राथमिकता केवल पद नहीं, बल्कि प्रत्येक पत्रकार की सुरक्षा और सम्मान है। शासन-प्रशासन के समक्ष पत्रकारों की मांगों को पूरी प्रखरता के साथ रखेंगे।
संगठन एक परिवार हैःकृष्णा सिंह बाबा
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा सिंह बाबा ने कहा— यह संगठन परिवार की तरह है। सुबोध जी के नेतृत्व में हमने कई मील के पत्थर तय किए हैं। अब ग्रामीण स्तर तक के पत्रकारों को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है।
नियमावली ही हमारी शक्तिः शशांक दुबे
प्रदेश महासचिव शशांक दुबे ने पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा— निर्वाचन सर्कुलर जारी करने से लेकर इस आयोजन तक, हर प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई। संगठन की नियमावली ही हमारी असली ताकत है।
संगठन ही साथियों का कवचः राधेश्याम कोरी
वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम कोरी ने कहा—पत्रकारिता चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में यह संघ साथियों के लिए कवच का कार्य करता है। नेतृत्व सही हाथों में है।
एकता से नई ऊर्जाःमहेश तिवारी
वरिष्ठ सदस्य महेश तिवारी ने कहा— बिलासपुर की धरती से लिया गया संकल्प पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकार जगत में नई ऊर्जा भरेगा।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply